{"_id":"6ac7d883daeb4148bc0f5e8a","slug":"dandiya-festivities-will-be-in-full-swing-for-four-days-mau-news-c-295-1-svns1029-153262-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चार दिनों तक डांडिया की रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चार दिनों तक डांडिया की रहेगी धूम
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है। मां दुर्गा की भक्ति के साथ-साथ इस बार जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन होने जा रहा है। विशेष रूप से मऊ शहर के चार प्रमुख स्थानों पर डांडिया और गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शारदीय नवरात्र में 12 अक्तूबर को नगर के पुलिस लाइन स्थित एक मैरिज हॉल में डिस्को डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया है। डिस्को डांडिया नाइट्स के आयोजक गोपाल गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से फैमिली और कपल के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें पारंपरिक पोशाक में आने वाले लोग गरबा और डांडिया में प्रतिभाग करेंगे। उत्सव में ऊर्जा और रोमांच भरने के लिए प्रोफेशनल डीजे को आमंत्रित किया गया है। डांडिया और गरबा के पारंपरिक भजनों और गीतों के साथ-साथ बॉलीवुड और फ्यूजन ट्रैक्स पर लोग झूम सकेंगे। वहीं शहर के शानदार फूड स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे।
13 अक्तूबर को नगर के फातिमा तिराहा स्थित एक मैरिज हॉल में वैश्य समाज महिला संगठन की तरफ से गरबा उत्सव का आयोजन किया गया है। इसको लेकर वैश्य समाज महिला संगठन की अध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ महिलाओं के लिए है। इसमें संगठन के साथ-साथ समाज के विभिन्न संगठनों की महिलाएं प्रतिभाग कर गरबा उत्सव का आनंद लेंगी।
विज्ञापन
14 अक्तूबर को नगर के पुलिस लाइन स्थित एक मैरिज हॉल में मऊ डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके आयोजक ओंकार सिंह ने बताया कि यह आयोजन फैमिली और कपल के लिए है। कार्यक्रम के दौरान ''बेस्ट डांसर'', ''बेस्ट ड्रेस्ड कपल'' और ''बेस्ट ट्रेडिशनल अटायर'' जैसी श्रेणियों में विजेताओं को आकर्षक उपहार व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
15 अक्तूबर को नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान पर रास गरबा नाइट का आयोजन किया गया है। इसके आयोजक मनमोहन बुधवानी ने बताया कि यह उनका दूसरा सीजन है। पिछली बार की तरह इस बार भी लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल को खूबसूरत थीम बेस्ड डेकोरेशन, भव्य लाइटिंग और एलईडी स्क्रीन से सजाया जाएगा। युवाओं और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष सेल्फी पॉइंट्स और फोटो बूथ भी तैयार किए जाएंगे, जिससे लोग इसका भरपूर आनंद ले सकें।