फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cylinder burst in house fire, innocent child died

Mau News: घर में लगी आग में फटा सिलिंडर, ननिहाल आए मासूम की मौत

Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cylinder burst in house fire, innocent child died
दुबारी, मऊ। मधुबन के खैरा पुरवा गांव की एक मड़ई में रविवार सुबह नौ बजे आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते मड़ई में रखा गैस सिलिंडर फट गया। आग में ननिहाल आए एक साल के मासूम बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। सिलिंडर फटने से 100 मीटर दूर तक मड़ई का मलबा जा गिरा था।
विज्ञापन

दुबारी ग्राम पंचायत के खैरा पुरवा निवासी रामबढ़ई चौहान के घर पर रोज की तरह सुबह नौ बजे महिलाएं खाना बना रही थीं। इस बीच मड़ई के अंदर आग लग गई, इस बीच कुछ दूरी पर मड़ई के अंदर रखा सिलिंडर तेज धमाका के साथ फट गया, आग इतना भीषण था कि उसका मलबा एक किसी दूर तक जा गिरा। इस बीच रामबड़ई की बेटी रविता पत्नी रामप्रकाश चौहान निवासी छतहरा का एक एकलौता पुत्र रोहित घटना के समय मड़ई में सोया हुआ था, वह गंभीर रूप से झुलस गया, उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के समय मौजूद अकेली रविता को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना के समय रामबड़ई और उसकी पत्नी काम के सिलसिले में बाहर थे। वहीं आगलगी की घटना में पांच बकरी के साथ गृहस्थी का करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम मधुबन अखिलेश यादव, मधुबन थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

---------------------
एक माह पहले मां पिता की मदद के लिए आई थी रविता
आगलगी की घटना में मृत रोहित नाना के यहां अपनी मां रविता के साथ एक माह पहले ही आया हुआ था। उसकी मां अपने मां पिता की देखभाल करने के लिए रूकी हुई थी। दो साल पहले शादी के बाद जन्मे रोहित को लेकर रविता के परिवार के साथ रामबड़ई के परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन रविवार की इस घटना में असमय रोहित को जाने से दोनों परिवार के सदस्यों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed