जनपद में बंद हो बिजली कटौती
सराफा कारोबार पर केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे सराफा कारोबारी तथा कारीगरों के सामने रोजीरोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। दवा व्यवसायियों का लाइसेंस 10 गुना बढ़ा दिया गया है। कहा कि असमय वर्षा व सूखे से प्रभावित किसानों के फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं हो सका है। समाजवादी पार्टी का चार वर्ष का कार्यकाल बीत गया लेकिन किसानों व बुनकरों की घोर उपेक्षा हो रही है।
पीसीसी सदस्य राजकुमार राय ने कहा कि सरकार अच्छे दिन का वायदा करके देश की जनता को धोखा दे रही है। किसानों को फसलों की क्षतिपूूर्ति भी नहीं दी गई। व्यापारियों के साथ अन्याय कर रही है। जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी ने कहा कि जिन व्यापारियों ने मोदी सरकार बनाने मेें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आज वही सरकार के उत्पीड़न का शिकार है।
अंत में जिले में अघोषित बिजली कटौती को बंद करने, भरपूर बिजली देने सहित राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरने में डॉ. अजय कुमार पांडेय, समीउल्लाह, शकील अहमद, ज्ञानप्रकाश सिंह, सुशील कुमार चौधरी, अजय सर्राफ, रजत वर्मा, दशरथ पाटिल, विनय गौतम आदि शामिल थे।