फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Current from borewell motor passed into the field farmer died during irrigation mourning in the village

Mau : बोरवेल मोटर का करंट खेत में उतरा, सिंचाई के दौरान किसान की मौत, गांव में मातम

Thu, 21 Nov 2024 11:37 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 21 Nov 2024 11:37 AM IST
सार

बाउडिह गांव में उस वक्त हाहाकार मच गई जब सिंचाई करने गया एक किसान अचानक बिजल की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि बोरवेल में लगे मोटर का करंट उतरने से हादसा हो गया। थोड़ी दूर पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते किसान झुलस गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूर गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Current from borewell motor passed into the field farmer died during irrigation mourning in the village
करंट से मौत के बाद किसान के घर लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 मऊ के मधुवन थाना क्षेत्र के बाउडिह में बृहस्पतिवार की सुबह खेत की सिचाई करने पहुंचे किसान की बिजली के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के बाउडिह निवासी सोहन प्रसाद (55) पुत्र स्व. शिवनाथ बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत की सिचाई के लिए बोरवेल पर लगे मोटर का तार लगातें समय बिजली की चपेट में आ गए। आसपास के लोग बचाव कार्य के लिए अभी कुछ कर पाते कि इतने में गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन




जिससे मौके पर ही दम टूट गया। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगीं कि परिजनों मे चीख-पुकार होने लगा। तो वहीं समूचे गांव में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed