फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crowd in trains to go home on Diwali

दीपावली पर घर जाने को लेकर ट्रेनों में भीड़

Wed, 03 Nov 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd in trains to go home on Diwali
मऊ। दीपावली, गोवर्धनपूजा और छठ पूजा के लिए घर आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में वेटिंग टिकट तक भी नसीब नहीं हो रही है। कई ट्रेनों में थर्ड एसी और सेकेंड एसी में वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। यात्री कंफर्म टिकट करवाने के लिए काफी परेशान दिख रहे हैं। जनपद के लाखों मजदूर रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के महानगरों में रहते हैं।
विज्ञापन

दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा छठपूजा को लेकर भारी संख्या में यात्रियों का अपने घर आने-जाने का सिलसिला चलता है। लेकिन कई ट्रेनों में त्योहार के बाद की तिथियों में वेटिंग के साथ नो रूम दिख रहा है। मऊ रेलवे स्टेशन से मऊ-आनंद बिहार, लिच्छवी, गोदान, दादर, आदि ट्रेनों का आवागमन होता है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में वेटिंग टिकट जिस रफ्तार से बढ़ रही है, जल्द ही ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो जाएगी। अधिकतर ट्रेनों में यात्रियों ने पहले से ही टिकट करा लिया है। लेकिन इस समय ट्रेनों में टिकट खोज रहे यात्रियों को टिकट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई यात्री नियत तिथि पर यात्रा करने के लिए थर्ड एसी और सेकेंड एसी का वेटिंग टिकट तक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed