{"_id":"6aa2f9c549bdb7b4c4018554","slug":"criminal-with-a-bounty-on-his-head-who-committed-burglary-in-a-locked-house-arrested-after-six-months-mau-news-c-295-1-mau1002-151775-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बंद घर में चोरी करने वाला इनामी बदमाश छह महीने बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बंद घर में चोरी करने वाला इनामी बदमाश छह महीने बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
जिउत वर्मा उर्फ दिनेश - फाइल फोटोबंद घर में चोरी करने वाला 15 हजार का इनामी बदमाश
कोतवाली नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास मुंशीपुरा की ओर जाने वाले रास्ते से जिउत वर्मा उर्फ दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बंद घर में चोरी समेत कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी कमलेश बहादुर ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सहादतपुरा मोहल्ला निवासी अमित कुमार राय की तहरीर पर तीन मार्च की शाम चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तहरीर के अनुसार, 28 फरवरी को उनकी भाभी भाग्यश्री राय और प्रिया राय मकान में ताला बंद कर गांव चली गई थीं। तीन मार्च की सुबह पड़ोसी ने फोन कर गेट का ताला टूटे होने की सूचना दी। परिवार के लोग सहादतपुरा पहुंचे तो घर के दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे मिले। घर से सोने-चांदी के आभूषण और कुछ नकदी चोरी हुई थी।
पुलिस की जांच में देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव निवासी जिउत वर्मा उर्फ दिनेश का नाम सामने आया। वह कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के रगरगंज गांव का मूल निवासी है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ सरायलखंसी थाने में दो, कोपागंज थाने में एक, मऊ कोतवाली में एक और गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।