फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   criminal attack with knife on young man due to avenge slap in mau

Mau News: थप्पड़ का बदला लेने को सरेराह युवक पर चाकू से किया हमला, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 15 Feb 2024 04:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Feb 2024 04:54 PM IST
सार

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में सरेराह दबंग ने एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू के हमले से युवक घायल होकर गिर गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
criminal attack with knife on young man due to avenge slap in mau
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला नगर पंचायत के पूर्वी चौक पर गुरुवार की दोपहर में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले हमलावर युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आरोपी ने घटना के पीछे का कारण पीड़ित द्वारा उसे बीते दिनों थप्पड़ मारना बताया है। उधर, घटना के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के पांडेयपूरा निवासी प्रियांशू उर्फ लाला (25) पुत्र प्रभुनाथ गुरुवार की दोपहर अमिला बाईपास पर एक दुकानदार से बकाया पैसा लेने आया था। जहां से वह वापस अपने घर जाने के लिए सड़क पर पहुंचा। इसी दौरान घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी एक युवक ने चाकू से प्रियांशू पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


चाकू लगते ही युवक छटपटाने लगा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस की पूछकाथ में बताया कि उसे प्रियांशू ने थप्पड़ मारा था। इसी बात को लेकर वह नाराज था। मौका मिलते ही सबक सिखाने के लिए प्रियांशू पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed