फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vinod murder another shooter prisoner

विनोद हत्याकांड का एक और शूटर बंदी

Thu, 21 Apr 2016 11:27 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Thu, 21 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vinod murder another shooter prisoner
हथियार जब्त
 चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में बाइक एजेंसी संचालक विनोद सेठ की हत्या में शामिल शूटर इनामी बदमाश जयहिंद यादव को पुलिस ने गुरुवार को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। स्वाट टीम एवं चिरैयाकोट पुलिस ने भैंसही नदी पुल के समीप घेराबंदी कर तीनों को दबोचा। तीनों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, पांच कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया। 
विज्ञापन

 


अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विनोद सेठ हत्याकांड में बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली।

विज्ञापन

 

एसपी शिवहरि मीणा के निर्देशन में लगी स्वाट टीम एवं चिरैयाकोट की पुलिस ने भैंसही नदी पुल के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने हल्की मुठभेड़ में 12 हजार के इनामी बदमाश जयहिंद यादव निवासी रासेपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके साथ सेराज पुत्र कमरुद्दीन निवासी मंगरावां थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ एवं विजयनाथ पांडेय पुत्र रामहर्ष निवासी रासेपुर शाहपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को भी दबोचा। बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकल, दो पिस्टल, पांच कारतूस एवं एक कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

पकड़े गए बदमाशों में जयहिंद ने स्वीकार किया कि वह घटना के दिन धर्मेंद्र सिंह के साथ था। धर्मेंद्र सिंह के हाथ में एके-47 थी, जबकि उसके पास दोनों हाथों में पिस्टल थी। घटना को अंजाम देने बाद सभी साथी कुछ दूर जाकर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। उसके साथ पकड़े गए सेराज एवं विजयनाथ पांडेय धमेंद्र सिंह गैंग को असलहे दिलाने एवं अन्य आपराधिक कार्य में मदद करते हैं। पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर न्यायालय चालान कर दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed