{"_id":"60099b3b8ebc3e34462c6d5b","slug":"up-young-man-raped-a-girl-then-sent-pornographic-photo-to-fiance","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म किया, फिर मंगेतर को भेजी अश्लील फोटो, रिश्ता टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: दुष्कर्म किया, फिर मंगेतर को भेजी अश्लील फोटो, रिश्ता टूटा
Thu, 21 Jan 2021 08:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 21 Jan 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने एक युवक पर उसकी बहन को बहला-फुसलाकर दुुराचार करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि इसके बाद आरोपी ने जहां उसकी बहन का रिश्ता तय था, वहां अश्लील फोटो भेज दी जिससे रिश्ता टूट गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
युवक अपनी बहन के साथ गुरुवार को रानीपुर थाने पहुंचा और आरोपी युवक मनोज पुत्र रामउग्रह के विरुद्ध तहरीर दी। उसने बताया कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसकी इक्कीस वर्षीय बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही इस संबंध में किसी को बताने पर उसे जान से मारने और अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देता था।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि उसे इस घटना की जानकारी तब हुई, जब उसने अपने बहन की शादी एक जगह तय की। वहां आरोपी ने उसकी बहन की अश्लील फोटो रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज दिए। जिस पर रिश्तेदारों ने शादी तोड़ देने के साथ फोटो के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
रानीपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।