फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two students die in road accident in mau 1

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

Thu, 28 Feb 2019 11:20 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two students die in road accident in mau 1
मधुबन कस्बा स्थित शहीद इंटर कालेज के सामने प्राइवेस बस से बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : mau
मधुबन  थाना क्षेत्र के शहीद मार्ग स्थित शहीद इंटर कॉलेज के सामने गुरुवार की दोपहर 12 बजे प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को जबतक उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था करते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। जिसे पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन


 मृत युवक अरुण 18 पुत्र रविंद्र और दुर्गा मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर के पकड़ी पुरवा के निवासी हाईस्कूल के छात्र थे। गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त होने पर दोनों दोपहर में 12 बजे के करीब घर से बाइक से निकले। मधुबन-मझवारा शहीद मार्ग से गुजर रहे थे तभी शहीद इंटर कालेज के सामने मऊ की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया।
विज्ञापन


टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था करने लगे। लेकिन इसी दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। युवकों के मरने की सूचना जैसे ही उनके घर पर पहुंची, परिजन बिलख पड़े और मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लगने से मऊ-मधुबन मार्ग पर जाम लगा गया था। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed