फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   two captive

लूटी बाइक संग दो बंदी

Tue, 22 Mar 2016 09:45 PM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने मंगलवार को दो युवकों सत्यपाल यादव पुत्र रवीन्द्र निवासी  सिरसिया व राहुल यादव पुत्र कोमल निवासी खोजापुर घोसी को क्षेत्र के हमीदपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। इन युवकों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने 26 फरवरी को उमरपुर पुलिया हनुमान गंज के पास से छीनी गई मोटर साइकल तथा सात मार्च 2016 को हमीदपुर गांव के पास से छीने गए दो लैपटाप की घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


तलाशी में सत्यपाल यादव के पास से एक  तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कोतवाल विश्वजीत सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज सिंह व लाल साहब सिंह के साथ  संदिग्धों की तलाश में सोहिलपुर हमीदपुर मार्ग पर पहुंचे कि मोटर साईकिल पर  दो युवक आते दिखाई दिये।
विज्ञापन



रोकने पर भागने लगे ,पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़  लिया।तलाशी में सत्यपाल यादव के पास से एक अदद 315बोर तमंचा और 2 जिन्दा  कारतूस बरामद हुआ।ं दोनों ने बताया कि 26 फरवरी की शाम को  उमरपुर पुलिया हनुमानगंज से आजमगढ़ के जीयनपुर के सुखन्नदन नगर निवासी  भानुप्रताप यादव की ग्लैमर मोटर साईकिल को 46 फरवरी को उन्हीं दोनों ने छीना था।इसी बाइक से जाते हुए सात  मार्च को   दो लैपटाप उन्हीं  छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



   कोतवाल विश्वजीत सिंह ने बरामद मोटरसाइकिल जीयनपुर कोतवाली के  सुखन्नदनपुर निवासी भानुप्रताप यादव की  होने की पुष्टि की है।कोतवाल ने बताया कि मोटरसाइकिल लूटने  की योजना कई दिन से बना रखे  थे लेकिन 26 फरवरी को इनको मौका मिल गया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed