फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two accused of vehicle theft arrested

वाहन चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा

Sat, 07 Jul 2018 12:42 AM IST
mau
mau Updated Sat, 07 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two accused of vehicle theft arrested
दोहरीघाट पुलिस द्वारा पकड़ा गया 20 हजार का इनामी बदमाश के साथ पकड़ा गया वाहन चोर। - फोटो : mau
थाना क्षेत्र के बसियाराम गांव के समीप शुक्रवार की भोर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिहार से चोरी की गई कार, अवैध असलहा और कारतूस के साथ अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। चोर हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए कार को आजमगढ़ के एक ग्राहक को पहुंचाने जा रहे थे। दोनों इसके पूर्व धनबाद से कार चुराकर चेन्नई में बेच चुके हैं। रांची पुलिस ने पकड़े गए एक बदमाश पर 20 हजार रुपये का ईनाम रखा है।
विज्ञापन


दोहरीघाट थानाध्यक्ष को शुक्रवार की भोर में साढ़े तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की कार बेचने आजमगढ़ जा रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष बसियाराम गांव के पुल के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिए। इसी दौरान दोहरीघाट की तरफ से आती केयूवी कार को देखकर रुकने का इशारा किया तो कार में बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी लेकिन पुलिस ने पीछा कर कार समेत दो युवकों को दबोच लिया। कागजात मांगने पर वे उसे नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और काफी संख्या में नशीली गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रविकुमार, देवधी थाना तरया और सुभाष कुमार गांव और थाना दाउदपुर छपरा बिहार बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि पकड़ी गई कार बिहार से चोरी की गई है और आजमगढ़ के एक व्यक्ति को बेची गई है। वे कार खरीदे गए व्यक्ति को पहुंचाने आजमगढ़ जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बताया कि उनका धंधा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण में तमिलनाडु तक फैला हुआ है। इसमें रवि कुमार पर रांची पुलिस ने 20 हजार का ईनाम रखा है। सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरोह की गतिविधियों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed