फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three prisoners seeking protection money

रंगदारी मांगने वाले तीन बंदी

Fri, 08 Apr 2016 12:14 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 08 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three prisoners seeking protection money
सागर कश्यप - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सपा नेता गुलाबचंद यादव एवं दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के साड़ी व्यापारी रामनरायन मौर्या से क्रमश: 25 और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को  गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन



विनोद सेठ हत्‍या के खुलासे के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर गांव निवासी सपा नेता एवं शराब कारोबारी गुलाबचंद यादव से 26 जनवरी 2016 को उनके मोबाइल पर बदमाशों ने फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। 
विज्ञापन



इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इन्हीं बदमाशों ने दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के दुरजनरायपुरा निवासी साड़ी कारोबारी रामनरायन मौर्या से भी दस लाख रुपये की रंगदारी 20 मार्च 2016 को मांगी। पुलिस ने दोनों घटनाओं में एक ही सिम का प्रयोग होने पर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार को पुलिस ने इस मामले ने संयुक्त टीम बनाकर कौशल बरनवाल पुत्र भोलानाथ बरनवाल निवासी हकीकतपुरा थाना दक्षिणटोला, वकील मौर्य निवासी सलेमपुरा एवं शिवमुनी पुत्र लालू निवासी बनौरा थाना दक्षिणटोला को गिरफ्तार किया। 



पकड़े गए दो आरोपी वकील मौर्य एवं शिवमुनी साड़ी कारोबारी रामनरायन मौर्या के यहां ही काम करते थे। पुलिस ने उन्हें हकीकतपुरा मोड़ से गिरफ्तार कर रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, नेट सेटर, सिम कार्ड आदि बरामद कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed