फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The threat by miscreants

फायरिंग करने वाले बदमाशों ने दी धमकी

Tue, 26 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 26 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
 The threat by miscreants
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र बाजार में स्थित बाइक एजेंसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले बदमाशों ने एक बार फिर से दुस्साहस दिखाया। घटना को बीते अाठ दिन भी नहीं हुए कि एजेंसी के गोदाम पर चढ़ाई कर दी। गोदाम पर गए कर्मचारी को धमकाकर आने से मना किया। उसकी  हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन



घटना से बाइक एजेंसी संचालक फिर से दहशत में है। एजेंसी संचालक के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। लेकिन पुलिस मामले में ठोस कदम नहीं उठा सकी है। इससे व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन



चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बाजार निवासी विनोद वर्मा की बाइक की एजेंसी है। गत दिनों इसके भाई आशीष से बदमाशों ने धर्मेंद्र सिंह के नाम पर रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर 18 मई को बदमाशों ने उसके शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे बाजार में सनसनी फैला दी। घटना के बाद हालांकि पुलिस ने इनमें से पांच बदमाशों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन मुख्य अभियुक्त अब भी फरार है। इस घटना को महज आठ दिन ही बीते थे कि मंगलवार को तीन बदमाश एजेंसी के गोदाम पर पहुंच गए। इस दौरान कर्मचारी हीरालाल गोदाम से बाइक निकालने के लिए गया था। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाश आए और हीरालाल को धमकाते हुए हत्या की धमकी दी। हीरालाल डरा सहमा एजेंसी पर पहुंचा और अपने मालिक को पूरी बात बताई।



इस संबंध में एजेंसी संचालक विनोद वर्मा ने अपने कर्मचारी से अज्ञात तीन बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed