फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of a member of the family hanged dead

सभासद के पुत्र की फंदे से लटकी मिली लाश

Thu, 31 Jan 2019 11:31 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 31 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
The body of a member of the family hanged dead
मोलनागंज में सभासद पुत्र पंकज वर्मा के फांसी लगाने के बाद हुई मौत के बाद घटनास्थल खाकीबाबा कुटी पर लटके मफलर को देखते लोग। - फोटो : mau
चिरैयाकोट/सरसेना। थाना क्षेत्र के मोलनागंज मुहल्ला निवासी सभासद के पुत्र पंकज वर्मा (32) की लाश गुरुवार की सुबह घर से तीन सौ मीटर दूरी पर खाकी बाबा कुटी के पास चहारदीवारी में लगे हुक से लटकी मिली। युवक का शव मफलर से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले को खुदकुशी बताते हुए पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही। हालांकि मौत को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही थी। उधर, मृतक के भाई मोनू वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


 पंकज वर्मा सभासद राजकुमारी देवी का पुत्र और प्रतिनिधि था। बीते चुनाव मेें उलेमा काउंसिल से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। बताया जाता है गुरुवार को सुबह आठ बजे वह घर से निकला।इस दौरान कई लोगों से उसकी मुलाकात भी हुई। इसके बाद उसकी लाश खाकी बाबा कुटी पर बने धर्मशाले की बाउंड्री से मफलर से लटकी मिली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में छोटे भाई मनोज उर्फ मोनू वर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मोनू की तहरीर पर पुलिस ने थाने में घटना की इत्तेफाकिया दर्ज किया। इसमें मोनू ने   बताया कि उसका भाई ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।  सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने बताया कि मुआयना के दौरान मिले सबूत से यह स्पष्ट है कि युवक ने आत्महत्या किया है। वैसे पीएम रिपोर्ट  के बाद ही जांच को दिशा  मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed