महीने में चार बार युवक को नागिन ने काटा, नाग मारने पर परिजनों को हुई दहशत, दूसरों के घरों में सो रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाग-नागिन के बदले की यह कहानी अक्सर फिल्मों में देखने और सुनने को मिलती है कि कोई व्यक्ति नाग-नागिन के जोड़े में से नाग को मार देता है, तो नागिन उससे बदला जरूर लेती है। कुछ इसी तरह की घटना मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना नगर के आदर्श नगर मोहल्ले में हो रही है। यहां एक युवक को सांप विगत बीस दिनों में चार बार काट चुका है जिससे परिवार और इलाके में भय और भ्रांति का माहौल है। लेकिन संयोग अच्छा है कि हर बार उस युवक की जान बच गई। लेकिन जब सांप ने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया तो पूरे परिवार में दहशत फैल गई।
मुहम्मदाबाद गोहाना कस्बा के आदर्श नगर मुहल्ला निवासी ताजुद्दीन पुत्र नूरुद्दीन ने एक माह पूर्व सांप के एक जोड़े में से एक को मार दिया था। तब से एक माह के अंदर तीसरी बार सांप युवक समेत परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को चार बार डस चुका है। इस बारे में लोगों का कहना है कि एक महीने पहले जिस सांप को मार दिया गया था, वह नाग था लेकिन नागिन बच गई थी, जो अब युवक को काट रही है।
ताजुद्दीन ने बताया कि सांप अक्सर उसके कमरे में दिख जाता है। इस डर से वह अपना घर छोडकर अपनी बहन के यहां जाकर रहने लगा है। लेकिन उसकी बहन को भी दो बार सांप डस चुका है। हालत यह हो गई है कि सांप के डर से युवक इधर-उधर भागता फिर रहा है। ताजुद्दीन के अंदर सांप का भय इस कदर बैठ चुका है कि अब उसे रात सपने में भी सांप दिखाई दे रहा है।
युवक शुक्रवार को अपने कमरे में पलंग पर एक पैर नीचे लटकाकर बैठा हुआ था कि तभी फिर से सांप ने उसे तीसरी बार डस लिया। लोगों ने दावा किया कि झाड़-फूंक के बाद वह ठीक हो गया। सांप के आतंक से युवक के परिजनों के साथ पूरे मोहल्ले के लोगो में दहशत व्याप्त है।