फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Purvanchal Express-Way will pass through 40 villages

40 गांवों से गुजरेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

Fri, 27 Jul 2018 10:58 PM IST
mau
mau Updated Fri, 27 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Express-Way will pass through 40 villages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के बाद  निर्माण प्रक्रिया की कवायद तेज हो गई है। एक्सप्रेस वे जिले के दो तहसील क्षेत्रों के 40 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 325.75 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है। जिसमेें  लगभग 2500 किसानों की 300.03 हेक्टेयर कृषि उपयोगी जमीन शामिल है। भूमिस्वामियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। जिला प्रशासन ने 95 प्रतिशत भूमिस्वामियों को मुआवजा देने का दावा किया है।    
विज्ञापन

         
354 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले के सदर तथा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के 40 गांवों से होकर गुजरेगा। प्रशासन की तरफ से 325.75 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। जिसमेें 2500 किसानों की 300.03 हेक्टेयर कृषि उपयोगी जमीन शामिल है। सदर तहसील क्षेत्र के नियामतपुर, शाहजादपुर, अहिलाद, ओन्हाइच, मजखनी, खरगजेपुर, ताजपुर गांव की 72.11 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत है। जबकि मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के गोकुलपुरा, खरेवा, अमेठी, समसाबाद, करहां, कोतवालीपुर, बरडीहा, सुदामपुर, भुजैनी, शंभूपुर, भांटीकला, लखनपुरा, कड़याखास, जमुई, टड़वाचौबेपुर, सैदपुर, चाल्हा, सादीपुर, पोछा, मुबारकपुर पट्टी, दतौली, जहनियापुर, भांटी खुर्द, कोठिया, हुसेनपट्टी, भुसुवा, याकूबपुर, सुरहुरपुर सहित 33 गांवों की 253.64 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। अधिग्रहण के बाद भूमिस्वामियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि 95 प्रतिशत भूमिस्वामियों के खाते में धन भेज दिया गया है। शेष प्रक्रिया चल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ के चंदसराय से मऊ हाते हुए गाजीपुर के हैदरिया को जोड़ेगा। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे को एक अलग लिंक रोड के माध्यम से वाराणसी से भी जोड़ा जाएगा। एक्सप्रेस वे से प्रदूषण स्तर, समय बचाने, ईंधन की बचत, दुर्घटनाओं में कमी के साथ-साथ कई लाभ प्रदान करने की संभावना है। इसके अलावा, यात्रा समय पांच घंटे तक कम होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत अपर जिलाधिकारी डीपी पाल का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस  वे के लिए मुहम्मदाबादगोहना तथा सदर तहसील के  325.75 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। 95 प्रतिशत भूमिस्वामियों के खाते में मुआवजा राशि भेज दी गई है। शेष प्रक्रिया जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed