फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Personnel attempted robbery at a petrol pump knockout

कर्मियों को पीटकर पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास

Tue, 26 Apr 2016 11:46 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Tue, 26 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Personnel attempted robbery at a petrol pump knockout
हत्या - फोटो : amar ujala
मधुबन थाना क्षेत्र के उफरौली स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार की देर रात पहुंचे दो मनबढ़ों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाकर डीजल लेने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो मारपीट पर उतर आए। कर्मचारियों के शोर मचाने पर दोनों मनबढ़ पहले तो पेट्रोल पंप से भाग गए।
विज्ञापन



लेकिन आगे जाकर अपने साथियों को फोन कर दिया। इसपर उसके साथ पेट्रोल पंप पर उनके साथ पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची। चार लोगों को गिरफ्तार किया। पेट्रोल पंप के मैनेजर रणजीत मल्ल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट लूट का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन



मधुबन कस्बे के निकट मधुबन-घोसी मार्ग पर मल्ल फिलिंग स्टेशन लगभग छह  माह पहले खुला है। सोमवार की रात दो लोग मोटर साइकिल से  डीजल के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे। और डीजल मांगने लगे। उस समय पंप पर केवल दो स्टाफ जाफ़र पुत्र जब्बार और दिनेश पुत्र हरिश्चंद्र निवासी उफरौली सो रहे थे। कर्मचारियों ने रात में तेल देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसपर दोनों मनबढ़ उनसे उलझ गए। दोनों से मारपीट पर उतर गए। किसी तरह से  जाफ़र ने आफिस में बने स्टाफ रूम में भाग कर जान बचाई। इसके बाद मनबढ़ों ने केबिन का शीशा तोड़ दिया और अंदर घुस गए और जाफ़र को मारपीट कर लूटने का प्रयास करने लगे।


तब तक दूसरा कर्मचारी उनकी बाइक का चाभी निकालकर भागने में  कामयाब रहा। और बाहर निकलते ही चिल्लाने लगा। इसकी सूचना तुरंत मैनेजर और मालिक को फोन कर दी। कर्मचारियों के हल्ला मचाने के बाद दोनों मनबढ़ भागकर भैरोपुर मोड़ तक आ गए और  अपने गांव में फोन कर अन्य साथियों को भी बुला लिया।  


फोन करने के बाद गांव से उसके साथी लाठी डंडे लेकर उफरौली भैरोपुर मोड़ पर आ गए। इसी बीच दो गस्ती पुलिस भी वहां पहुुंच गए। लेकिन उनको रोक पाना उनके वश की बात नहीं हुई। पुलिस वालों ने थाने पर फोनकर और फ़ोर्स की मां गी।


 थोड़ी ही देर में और पुलिस बल पहुंच गई। तब तक पेट्रोल पंप मालिक व उनके कुछ साथी भी भैरोपुर मोड़  पर पहुंच गए। थोड़ी देर तक मामला गुरिल्ला युद्ध की तरह चलता रहा। इसके बाद जब काफी संख्या में पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।



पुलिसकर्मियों की संख्या देख अधिकांश बदमाश अपनी अपनी बाइक से भाग निकले। मौके से पुलिस ने चार लोगों को जाफ़र की निशानदेही पर गिरफ्तार करके थाने लाई। घटना में दो पुलिस कर्मियों को भी चोट लगी है। पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर रणजीत मल्ल की तहरीर पर आरोपी अबरार शेख, अशफाक  शेख, अवशाफ अहमद, अनवर पुत्र फजले करीम पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed