फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Old man dies due to truck grip

ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Wed, 23 Jan 2019 11:37 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 23 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
fजले में अलग अलग क्षेत्रों में हुए चार सड़क हादसों में एक वृद्धा की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भ्ार्ती कराया गया है। जिसमें एक अधेड़ की हालत गंभीर है। उधर, मृत महिला के परिजनों ने देर शाम सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


चिरैयाकोट क्षेत्र के खरिहानी मार्ग पर इस्माइल नगर के पास बुधवार की शाम को ट्रक से दबकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोचन निवासी योगेन्द्र पुत्र छोटे लाल अपनी 65 वर्षीया माँ सीमा और अपनी बेटी नंदनी(2) को बाइक पर बैठाकर अपने घर सराय त्रिलोचन जा रहा था। जब वह चिरैयाकोट से खरिहानी जाने वाले मार्ग पर नगर के इस्माइलनगर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। इसी समय सीमा सड़क पर गिर गई और विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि योगेन्द्र और उसकी बहन नंदनी बाल बाल बच गए। चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


वहीं, मधुबन नगर पंचायत के ब्लाक गेट के सामने अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से दो युवक घायल हो गये। एक बाइक पर दो युवक नगर पंचायत के दुबारी मोड़ से होते हुए भैरोपुर मोड़ के तरफ जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आकर जख्मी हो गये। उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ जाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। जिससे क्षुब्ध लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध करना शुरू  कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गजियापुर मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे मधुबन को जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे आकर चालक रामभवन (22) पुत्र विजय और ट्रैक्टर पर सवार आनंद (23) पुत्र प्रेमचंद्र घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय निवासियों ने निकाला और फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed