{"_id":"5c45f3f9bdec22737672708c","slug":"lock-house-breaking-theft-of-one-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़ एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़ एक लाख की चोरी
Mon, 21 Jan 2019 10:02 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के अस्पताल गली स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा समान।
- फोटो : mau
मधुबन थाना क्षेत्र के पीएचसी के पास में रविवार की शाम एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। चोरी की जानकारी रविवार रात करीब नौ बजे हुई। घटना के समय गृहस्वामी प्रेमचंद्र अपनी पत्नी सहित किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर मकान से दस हजार रुपये नगदी समेत एक लाख रुपये कीमत के आभूषण चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
प्रेमचंद गुप्ता पुत्र फेंकू निवासी भटिया की कस्बे के तहसील गली के सामने रहता है। प्रेमचंद अपनी पत्नी के साथ एक सप्ताह पूर्व मध्य प्रदेश के भोपाल में रिश्तेदारी गया हुआ है। इस समय घर पर उसकी दो बेटियां प्रीति गुप्ता व शालिनी गुप्ता रह रही है। रविवार शाम को दोनों बगल में अपने रिश्तेदार रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के यहां चली गयीं। रामेश्वर प्रसाद गुप्ता प्रेमचंद के घर करीब नौ बजे गए तो घर का ताला टूटा देखा। अन्दर जाने पर बाक्स और अन्य घरेलू सामान गायब थे।
रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को सूचना दिया। लेकिन पुलिस सोमवार सुबह 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची। गृह स्वामी की बेटी प्रीति ने बताया कि बक्से में रखे 10 हजार नगदी समेत एक लाख के आभूषण चोर चुरा ले गए हैं।