फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Head killer murder case

सिर पर वार कर अधेड़ की हत्या

Mon, 25 Jun 2018 12:23 AM IST
mau
mau Updated Mon, 25 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Head killer murder case
अमिला के अक्टहवां गांव में अधेड़ की हत्या के बाद सड़क जाम करतीं महिलाएं। - फोटो : mau
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला गांव के अकटहा दलित बस्ती निवासी अधेड़ कृपाल (45) की हत्या शनिवार की रात कर बदमाशों ने हत्या कर दी। शव की पहचान मिटाने के लिए सिर को भारी वस्तु से कूंच दिया और लाश शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज के मैदान में फेंककर फरार हो गए। रविवार की सुबह अधेड़ की लाश मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने अमिला-अजमतगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद  मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि मृतक  की पत्नी की तहरीर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की।
विज्ञापन


  मृत कृपाल मूलरुप से रसड़ी गांव का निवासी था, लेकिन बचपन से ही वह अमिला गांव के अकटहवा मौजा स्थित अपने नाना के घर रहा था। कृपाल शनिवार की शाम शौच के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। पति के घर वापस न लौटने पर  पत्नी अनीता और परिवार के सदस्य  परेशान हो गए और देर रात तक उसकी तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शांतानंद स्वतंत्र  भारत इंटर कालेज के मैदान में हत्याकर फेंका गया शव देखा। शव के पास रक्त रंजित डंडा और  सरिया पड़ा था। लाश की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जुट गए।  
विज्ञापन


पत्नी अनीता ने शव की शिनाख्त पति के रूप में की। बताया कि गांव के कुछ लोग उसे पति की हत्यो की साजिश काफी समय से कर रहे थे। कई बार पति को धमकी दी गई।
उधर, घटना से नाराज  दलित बस्ती के पुरुषों और महिलाओं ने अमिला-आजमगढ़ मार्ग  पर इंटर कालेज के सामने शव रखकर जाम लगा दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी, परिजनों को  मुआवजा और  कोतवाल को हटाने की मांग करने लगे। दो घंटे बाद जाम स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार नर्वेश सिंह  ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उधर, कृपाल 45 की हत्या के बाद रविवार की सुबह शव मिलने पर उसके परिवार पर वज्रपात हो गया। कृपाल मेहनत मजदूरी करके परिवार  का पालन पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी अनीता के अलावा पुत्र अलोक( 10), अभय (5), अंजन ी(7) और अलका (4) हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया  घटना का कारण जमीनी विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed