{"_id":"6f27ca3e1bd85fa3bad2180391fccb1e","slug":"girl-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ई में सोते समय युवती को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मड़ई में सोते समय युवती को मारी गोली
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुशमौर गांव में रविवार को भोर के समय मड़ई में सो रही युवती को गोली मार दी गई। गोली युवती एक पैर में लगी। परिवार के सदस्यों ने उसे आनन फानन जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की खोजबीन कर रही है।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। गांव निवासी पवन सिंह अपने मकान का पुनर्निर्माण करवार रहे हैं। इसके चलते उनके परिवार के सदस्य निर्माण स्थल के करीब ही मड़ई में कुछ दिनों से रह रहे हैं।
शनिवार की रात प्रतिदिन की तरह परिवार के सदस्य सो गए। इस बीच रविवार की भोर में सोते समय उनकी पुत्री नेहा सिंह को किसी ने गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वह चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को गोली की आवाज से हुई तो भागकर उसके पास पहुंचे।
विज्ञापन
गोली लगने की बात पर परिवारीजन ने आसपास नजर भी दौड़ाई लेकिन कोई दिखा नहीं। नेहा भी दर्द की वजह से गोली लगने की घटना को ठीक से बया नहीं कर पाई।
आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। उसके पिता पवन सिंह ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह मड़ई में गए तो उनकी बेटी के पैर में गोली लगी थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा का कहना है कि घायल के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में खोजबीन चल रही है कि आखिर गोली कैसे चली और कैसी युवती को लगी।