फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   five million extortion

ग्राम प्रधान से मांगी पांच लाख रंगदारी

Sun, 07 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 07 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
five million extortion
crime - फोटो : demo pic
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में मेडिकल की दूकान चलाने वाले व मालव गांव के प्रधान से कुख्यात बदमाश श्यामबाबू पासी के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी गयी है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने रंगदारी के लेन देन में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मेडिकल व्यवसायी ग्राम प्रधान की सुरक्षा में पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव गांव निवासी बिरजू राजभर करहां बाजार में मेडिकल स्टोर संचालक है। वह विगत तीन बार से स्वयं अथवा उनकी पत्नी लगातार ग्राम प्रधान चुने जा रहे हैं। विगत 30 जुलाई को अपराह्न लगभग एक बजे ग्राम प्रधान के मोबाइल पर एक काल आयी।
विज्ञापन



काल करने वाले ने स्वयं को श्यामबाबू पासी बताते हुए आजमगढ़ जेल में आकर मिलने की हिदायत दी। लेकिन ग्राम प्रधान ने कोई जवाब नहीं दिया। दूसरे दिन 31 जुलाई को पुन: अपराह्न में एक बार फिर से फोन आया और आजमगढ़ जेल में आकर श्याम बाबू से भेंट करने की चेतावनी दी गयी। दूसरी बार काल आने के बाद घबराये ग्राम प्रधान बिरजू राजभर ने इसकी सूचना कोतवाल को दिया और सुरक्षा की गुहार लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच तीन अगस्त को पडो़सी गांव चकजाफरी निवासी एक युवक ग्राम प्रधान के घर पहुंचा और फोन आने के बार में पूछताछ करते हुए कहा कि  आपको कोई फोन आया है।जाइये आजमगढ़ जेल में जाकर मिल लो और पांच लाख रूपये देकर मामला समाप्त कर लो।



ग्राम प्रधान ने उक्त युवक से कहा कि तुम मेरे पडो़सी गांव के हो तुम ही बात खत्म कराओ तो उक्त युवक ने 20 हजार रूपये के साथ जाकर स्वयं मिलने की बात कही। ग्राम प्रधान ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया तो कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चकजाफरी गांव से उक्त युवक हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। कोतवाल आरएस वर्मा ने बताया कि मेडिकल हाल संचालक व ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगे जाने के सबंध में युवक से पूछताछ की जा रही है। व्यवसायी की सुरक्षा में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed