फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five dead in two road accidents

दो सड़क हादसों में पांच की जान गई

Wed, 15 May 2019 11:20 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 15 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Five dead in two road accidents
मधुबन थाना क्षेत्र के तिनहरी के दो लोगों की दुर्घटना में मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : mau
 जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना दोहरीघाट थाने के रामनगर गांव के पास पुल के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित बाइक नाले में गिर गई। जिसमें बाइक पर सवार पांच साल का एक मासूम उसकी नानी तथा एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना मधुबन थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव के पास शहीद मार्ग पर हुई, जहां एक बेकाबू स्कार्पियो ने दो राहगीर महिलाओं को रौंद दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी सुभागी (56) पत्नी हिरामन आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के काजी डिघवनियां गांव स्थित मायके में शादी में गई थी। वहां से बुधवार को अपने नातियों अनुराग (5) और अंश (4) और अपने भाई टिहुली के बेटे श्याम (28) के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी। बाइक श्याम चला रहा था। जब वे आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर दोहरीघाट थाने के रामनगर गांव के पास पुलिया के निकट पहुंचे सामने गसे पिकअप आ जाने से श्याम ने बचने के लिए बाइक घुमाई और पुलिया की रेलिंग पहले से ही टूटी होने की वजह से बाइक असंतुलित होकर करीब 30 फीट गहरे नाले में गिर गई।
विज्ञापन


इस घटना में मासूम अनुराग  पुत्र विनोद निवासी परसिया देवारा थाना बरहज जनपद देवरिया तथा सुभागी देवी पत्नी हीरामन (57)  तथा श्याम (28) पुत्र टिहुली निवासी काजी डिघवनिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक मात्र अंश (4) पुत्र विनोद जीवित बच गया लेकिन वह भी घायल हो गया। घायल बच्चे को पुलिस ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोहरीघाट में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। मृतक श्याम मुंबई से पंद्रह दिन पहले घर आया था। उसके भवन का निर्माण मंगलवार को पूरा हो गया। वह चार भाईयों में छोटा था। वह मुंबई में रहकर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन और फतेहपुर मंडाव संवाददाताओं के अनुसार, मधुबन मऊ मझवारा शहीद मार्ग पर तिनहरी के समीप बुधवार को दो महिलाएं जो तिनहरी बाजार से बैंक से रुपये लेने गई थीं। महिलाएं रुपये लेकर पैदल ही वापस लौट रही थीं कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरी गंभीर रूप से घायल महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिलाओं में प्रभावती देवी (30) पत्नी अवधेश व विद्यावती (56) पत्नी राम अवध मधुबन थाने के मंझरिया गांव की निवासी थीं। पुलिस ने दोनों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार दो युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed