{"_id":"58d4266f4f1c1bfc2f1a115a","slug":"charged-with-missing-body-and-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप
mau
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mohali murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के महुवार बसगतिया गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की हत्या कर शव को कहीं छुपाए जाने की आशंका जताते हुए उसके पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध गुरुवार की सुबह मुकदमा दर्ज कराया। पूरा परिवार घर में ताला बंद करके घर से फरार है। उधर पुलिस ने घटना स्थल से पांच किलोमीटर दूर लखनी गांव के समीप एक महिला के शव को बरामद किया हालां कि उसके चेहरे पर तेजाब आदि डालने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह वही महिला है। पुलिस विवाहिता के परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस दहेज हत्या सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तो की छानबीन और शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
शाहपुर अंबेडकर नगर निवासी चंद्रभान ने अपनी पुत्री रोमा की शादी पांच वर्ष पूर्व कोपागंज थाना क्षेत्र के महुवार बसगतिया निवासी सूर्यभान उर्फ़ भोला के पुत्र राजन के साथ किया था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा बार बार रोमा को प्रताड़ित किया जा रहा था। जबकि इसकी शिकायत रोमा ने कई बार अपने परिजनों से की थी। गुरुवार की सुबह रोमा के पिता चंद्रभान ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्री की हत्या कर लाश छुपाये जाने की शिकायत की। प्रार्थना पत्र मिलते ही नवागत थानाध्यक्ष संदीप यादव ने परिजनों व ग्राम प्रधान के साथ महुवार बसगातिया पहुंचे तो सभी सदस्य घर में ताला बंदकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने ग्रामीणों के उपस्थिति में घर का ताला तोड़वाकर छानबीन की लेकिन न तो रोमा मिली ना ही उसकी लाश। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर सभी के विरुध्द दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की खोजबीन में जुट गई। गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी गांव के नहर किनारे एक महिला की लाश पाई गई जिसका चेहरा तेजाब से जला हुआ था। यह स्थान बसगतिया गांव से महज पांच किलो मीटर दूर है। यह संभावना जताई जा रही है कि रोमा की हत्या कर उसकी पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया होगा।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर घोसी एवं कोपागंज दोनों जगह पुलिस पहुंची। विवाहिता रोमा के परिजनों को बुलाकर शव के शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मुनिराज का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर शव के शिनाख्त कराने एवं घर से फरार लोगों का पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
वीरेंद्र चौहान