फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   caught

व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला आशीष चौबे नहीं

Sat, 02 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 02 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
caught
थाना रानीपुर क्षेत्र के खुरहट बाजार निवासी गोपालशरण साहू से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी इनामी बदमाश आशीष चौबे नहीं, बल्कि उसके नाम पर कोई दूसरा निकला।
विज्ञापन



बदमाशों ने अपने एक साथी का मोबाइल लेकर उसमें नया सीम लगाकर धमकी दी। मामला प्रकाश में आने पर पुलिस अलर्ट हुई तो गुरुवार को मोबाइल चलाने वाले युवक गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके साथियों की तलाश है। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओ में चालान कर दिया।
विज्ञापन



रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार निवासी गोपालशरण साहू को गत 23 अप्रैल को एक अज्ञात फोन आया। फोन पर एक बदमाश ने अपने को ईनामी बदमाश आशीष चौबे बताते हुए व्यापारी से तीन लाख रुपये की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी आशीष चौबे का नाम सुनकर घबरा गया। इस संबंध में व्यापारी गोपालशरण गुप्ता ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर इनामी बदमाश आशीष चौबे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद जिस मोबाइल से धमकी दी थी उसे गिरफ्तार कर लिया।


पकड़ा गया आरोपी सोनू यादव पुत्र रंजीत यादव निवासी इंदारा को पुलिस ने महासो मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया। वह भौरेपुर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। पुलिस इस मामले में उसके साथियों की तलाश कर रही है।



इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले आरोपियों का आशीष चौबे के गैंग से कोई ताल्लुक नहीं है। वह सिर्फ उसके नाम पर रंगदारी मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed