फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cash from three houses and five lakhs of jewelery theft

तीन घरों से नगदी और पांच लाख के जेवर चोरी

Thu, 14 Mar 2019 11:12 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cash from three houses and five lakhs of jewelery theft
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
 मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भीटीया माफी में बुधवार की बीती रात चोरों ने तीन घर में घुसकर 50 हजार रुपये नकदी सहित करीब पांच लाख के जेवरात व सामान चुरा लिए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी  एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


 भीटीया माफी गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी देवेंद्र यादव के यहां चोरों ने धावा बोला और छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया। जहां कमरे में रखी अलमारी व बक्से तोड़कर उनमें रखे 10 हजार रुपए नकद, जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता पुष्पा देवी ने बताया कि उसके पति देवेंद्र यादव विदेश में कार्य करते हैं। वो पिछले कई सालों से अपनी बेटी के शादी के लिए धीरे धीरे गहने एकत्र कर रही थी। जहां चोरों ने सभी जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़िता ने गायब जेवरात की कीमत चार लाख रुपये से ज्यादा बताया। वहीं गांव के ही रामअवतार पुत्र शिवधारी यादव के घर में घुसकर चोरों ने बक्सा में रखा 30 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


  वहीं गांव के मनोज यादव पुत्र रामनरेश यादव के घर में चोरी के समय घर की एक बुजुर्ग महिला के जगने के चलते चोर भाग  निकले। हालांकि भागते समय घर में रखा 10 हजार रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह    जब ग्रामीणों को घटना की  जानकारी मिली तो लोग आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घरों में हुई चोरी से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तीनों पीड़ितों ने  अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed