फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against culprit

विधायक को जेल से धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले पर मुकदमा

Mon, 30 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 30 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case against culprit
Crime Scene
मुहम्मदाबाद गोहना के विधायक बैजनाथ पासवान से 17 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जेल में बंद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में जांच टीम गठित कर दी है। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया, पुलिस उसकी जांच कर रही है। उधर विधायक ने लखनऊ में पूरे मामले को मुख्यमंत्री से अवगत कराते हुए उनके कार्यालय को लेटर भी सौंप दिया है। विधायक का कहना है कि धमकी देने वाला बदमाश जिला पंचायत चुनाव से उनसे खुन्नस खाए हुए है।
विज्ञापन

बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के सपा विधायक बैजनाथ  पासवान 20 जनवरी को दिन में  चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के  ग्राम पचीस्ता में एक सड़क दुर्घटना में घायल शम्भू यादव को देखने गए थे। उनका कहना है कि इसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय राजू कन्नौजिया के रुप में दिया। बोला मैं जेल से बोल रहा हूं । दो दिन के अंदर मेरे यहां 17 लाख  रुपया पहुंचा दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। धमकी मिलने से  परेशान विधायक ने शनिवार को पुलिस को बुलाकर तहरीर दी। इसके बाद रविवार को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया। उधर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर राजू कन्नौजिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को इस संबंध में बात करने पर विधायक ने बताया कि बीते त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव में उनकी बहू रानीपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ी थी। इसमें बहू विजयी हुई थी। इसी सीट से राजू कन्नौजिया ने किसी महिला प्रत्याशी को उतारा था। फोन के दौरान आरोपी ने उन पर यह भी आरोप लगाया कि उसके प्रत्याशी को जानबूझ कर हराया गया। बताया कि पूरे मामले को  मुख्यमंत्री से अवगत कराते हुए सीएम कार्यालय को प्रार्थना पत्र दे दिया है, साथ ही पुलिस के सभी उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा चुके हैं। दूसरी तरफ बात करने पर पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि विधायक की तहरीर मिलने के बाद राजू कन्नौजिया के विरूद्घ रंगदारी मांगने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम पहले तो यह पता लगा रही कि राजू कन्नौजिया के नाम पर किसी और ने तो विधायक को फोन नहीं  किया है। अगर जांच में पता चला कि सुल्तानपुर जिले के जेल में निरूद्घ राजू ने ही फोन किया है, तो वहां के जेलर के विरूद्घ कार्रवाई करने के लिए आयोग को पत्र भेजा जाएगा। एसपी ने कहा कि जल्द की पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा। साथ ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed