{"_id":"5787e0de4f1c1b027d13fb80","slug":"bjp-leader-slaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया वापस मांगने पर भाजपा नेत्री को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपया वापस मांगने पर भाजपा नेत्री को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिकायत
शहर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्लूडी कार्यालय के समीप बने डिप्लोमा इंजीनियर संघ के भवन में अपना धन मांगने गई भाजपा की जिला मंत्री मंजू यादव के साथ एक प्राइवेट इंजीनियर एवं उनके चालक और उसके साथियों ने मारपीट की।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। जबकि उसका चालक एवं साथी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इंजीनियर को हिरासत में ले लिया है। भाजपा नेत्री का आरोप है कि उसने अपना मकान बनवाने के लिए इंजीनियर को 5 लाख का रुपये दिए थे। लेकिन काम ना करने पर वह गुरुवार को अपना धन वापस मांगने के लिए इंजीनियर के पास गई थी।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कटघर कयाम गांव निवासी भाजपा की जिला मंत्री मंजू यादव पत्नी महेंद्र यादव ने अपने मकान का नक्शा एवं भवन बनवाने के लिए एक प्राइवेट फर्म के इंजीनियर अशोक यादव से कुछ महीना पूर्व संपर्क किया था। इसके लिए इंजीनियर ने उनसे पांच लाख रुपये का करार किया।
विज्ञापन
इसका भुगतान भी कर दिया गया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उनके भवन पर कार्य शुरू नहीं हो पाया तो वह गुरुवार को पीडब्लूडी कार्यालय पर इंजीनियर के पास पहुंची। यहां इंजीनियर अशोक यादव अपने चालक एवं चालक के दो साथियों के साथ बैठे हुए थे। धन मांगने पर इंजीनियर के चालक एवं उसके दो अन्य साथियों ने मंजू यादव को पीट दिया। इस पर उन्होंने भाजपा कार्यालय पर फोन करके कार्यकर्ताओं को बुला लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखकर चालक एवं उसके साथी भाग गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी पंकज सिंह, शहर कोतवाल एमपी सिंह मयफोर्स पहुंचे और इंजीनियर अशोक यादव को हिरासत में ले लिया।
महिला ने इंजीनियर के विरुद्ध पैसा मांगने पर मारपीट कर दुर्व्यवहार के संबंध में तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ सिटी पंकज सिंह का कहना है कि महिला भाजपा नेत्री के तरफ से तहरीर मिली है। उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।