कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना गांव के एक व्यक्तिने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में अपने भाई, बहन सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना गांव निवासी विद्यासागर शर्मा पुत्र कन्हई का अपने भाइयों के साथ भूमि तथा मकान के बटवारे का विवाद है। दर्ज मुकदमे के अनुसार मंगलवार को विद्यासागर शर्मा ने बताया कि वो अपने हिस्से में निर्माण करा रहे थे। इस बीच गांव का सेराज पुत्र स्व. शौकत जो कि मनबढ़ किस्म का युवक है, रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा। साथ ही मेरे भाई विनोद, श्रवन पुत्र स्व. कन्हई शर्मा को लाठी डंडा लाने को कहा। इनके साथ ही इनकी सहायता करने निर्मला पत्नी अमेरिका, शकुंतला पुत्री कन्हईशर्मा भी धारदार हथियार लेकर आगई।सभी गालीगुप्ता देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए प्रार्थी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो उपरोक्त सेराज,विनोद शर्मा,श्रवन शर्मा पुत्रगण स्व कन्हई शर्मा, निर्मला पत्नी अमरीका शर्मा, शकुंतला पुत्री स्व. कन्हई शर्मा ने घर में घुसकर मारा पीटा। इस दौरान निर्मला तथा शकुंतला ने धारदार हथियार से जान मारने की धमकी दिया। लोगों को आता देखकर सभी भाग निकले। साथ ही आरोप लगाया कि जब वह तहरीर देने के लिए गांव से बाहर निकला तो आरोपियों ने उसकी दीवार गिरा दिया। दीवार के गिरने से बगल के मानिकचंद के मकान को भी क्षति पहुची। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।