फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मामूली विवादमें भिड़े दो बांसफोर परिवार

मामूली विवादमें भिड़े दो बांसफोर परिवार

Sun, 11 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवादमें भिड़े दो बांसफोर परिवार
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुर के पास शनिवार की सुबह दो बांसफोर परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने मारपीट के साथ ही पथराव कर दूसरे पक्ष का मकान क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मारपीट में एक पक्ष की दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के लोगों ने घायलों को सड़क पर रखकर मऊ आजमतगढ़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
विज्ञापन

बांसफोर परिवार के रामवृक्ष और जवाहिर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने जवाहिर के घर पर चढ़कर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था। जमानत कराकर लौटे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर उस समय हमला बोल दिया, जब वे नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। इस मारपीट में एक पक्ष के रामवृक्ष (60) पुत्र लखन और उसकी पत्नी शारदा (55), जगधारी (55) पुत्र लखन, मानती (50) पत्नी जगधारी घायल हो गईं। मनबढ़ों ने रामवृक्ष और जगधारी के घरों पर जमकर पथराव करके गृहस्थी के काफी सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से नाराज एक पक्ष के लोगों ने सभी घायलों को चारपाइयों पर लादकर सड़क पर रख दिया और मऊ आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। सुबह पांच बजे से सात बजे तक सड़क पर जाम लगा रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीओ सीटी आलोक कुमार जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया। सीओ आलोक कुमार ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटवाया। तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed