{"_id":"5b5dff6b4f1c1bb15c8b52e9","slug":"91532886891-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग युवती को भगा ले गया रिश्तेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग युवती को भगा ले गया रिश्तेदार
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के हक़ीमपुरा मुहल्ले की एक किशोरी को उसका रिश्तेदार ही भगा ले गया है। युवक के बहकावे में आकर किशोरी अपने घर से 50 हजार रुपये नगद और एक लाख के गहने भी साथ ले गई है। किशोरी के चाचा ने मुकामी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। लेकिन पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं की। किशोरी की मां ने एसपी से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बेटी को बरामद करने की गुहार लगाया है।
मुहल्ला निवासिनी एक किशोरी को उसकी रिश्तेदारी का ही एक युवक दस दिन पहले भगा ले गया। आरोप लगाया गया है कि किशोरी मुहल्ले के एक दंपति की शह पर घर की आलमारी में रखे गए 50 हजार रुपये और लगभग एक लाख के आभूषण भी साथ ले गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अब तक पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया। किशोरी की मां ने एसपी से मिलकर आपबीती बताया है। एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। तहरीर में लिखा गया है कि 20 जुलाई को जब सभी जुमे की नमाज पढ़ने चले गये तो आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्तेदारी का एक युवक घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया। एसपी ने मुकामी पुलिस को आरोपी के परिजनों की गिरफ्तारी करके लड़की को बरामद करने का निर्देश दिया। इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।