{"_id":"5b1c22564f1c1ba96e8b73d7","slug":"91528570454-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के घर भीषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाक प्रमुख के घर भीषण चोरी
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। थाना क्षेत्र के जमीन डांड़ी गांव निवासी और ब्लाक प्रमुख के घर में शक्रवार की रात खिड़की रास्ते घुसे चारों ने अंदर आलमारी में रखा लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ आभूषण और कीमती सामान पचास हजार रुपया नगद चुरा ले गए।पीड़ित परिवार को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह सो कर उठने पर हुई। घटना को देख पूरा परिवार हतप्रभ हो गया। गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें पीड़ित ने अज्ञात चारों पर नौ लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले जाने का आरोप लगाया।
कोपागंज ब्लाक प्रमुख ललिता कन्नौजिया पत्नी मनकी कन्नौजिया का नव निर्मित मकान जमीन डॉडी में सड़क के किनारे स्थित है। इसी मकान में उनका पूरा परिवार रहता है। बताते हैं शुक्रवार की रात्रि बिजली न रहने के चलते परिवार के सभी सदस्य भोजन कर छत पर सोने चले गए । इसबीच रात को चोर मकान के पिछली बाउंड्री वाल को फांदकर अंदर घुसे, और एक कमरे में लगी खिड़की की ग्रिल को निकालकर मकान में दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने आराम से सभी बक्सों का ताला तोड़ अंदर रखी सोने की तीन चैन, तीन सोने की लाकेट , सोने के तीन मंगलसूत्र ,सोने की तीन जोड़ी झालर व कीमती कपड़े चुरो लिए। इसके अलावा चोरों ने एक कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी के लाक को भी तोड़ दिया और उसमें रखी 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर व कुछ कारतूस के अलावा उसमें रखे 50 हजार रुपये भी चुरा लिया। चोरी होने की भनक परिजनों को नहीं लगी । चोरी होने की जानकारी परिजनों को सुबह सो कर उठने के बाद हुई । चोरी होने की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल आरके द्विवेदी मय फोर्स पहुँच गए और मामले की जाँच पड़ताल में जुट गये । उधर ब्लाक प्रमुख के पुत्र जय प्रकाश कन्नौजिया ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर घटना के खुलासे के प्रयास में जुट गई है।उधर सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस जल्दी ही इस घटना का वर्कआउट करके चोरों को सलाखों के पीछे भेजेगी ।