फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फालोअप - अपराध शाखा की टीम ने शुरु की जांच

फालोअप - अपराध शाखा की टीम ने शुरु की जांच

Sun, 02 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
फालोअप - अपराध शाखा की टीम ने शुरु की जांच

विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर मठिया गांव में 15 नवंबर को गोलू शर्मा (12) की गांव स्थित पोखरे में डूबने से हुई मौत के मामले की जांच रविवार को अपराध शाखा की टीम ने किया। टीम लगातार दो दिनों से गांव में जाकर घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने की कवायद कर रही है। टीम के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मिलकर कुछ जानकारियां हासिल की। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में सूक्ष्म जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

बता दें कि खानपुर मठिया गांव निवासी गोलू 14 नवंबर को घर से गायब हो गया था। उसकी लाश गांव के पोखरे में उतराई हुई मिली थी। इस मामले मृतक के पिता मनोज ने गांव के ही माजा नट सहित चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने 21 नवंबर को थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करके डीएम को ज्ञापन सौंपकर हत्यारोपियों की जल्दी गिरफ्तारी करने और पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की। एडिशनल एसपी एस के श्रीवास्तव ने दो दिनों की मोहलत मांगते हुए ग्रामीणों को शीघ्र ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। साथ ही सीओ सिटी को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। लेकिन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस लीपापोती में जुटी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना में शामिल वास्तविक हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार करें और केवल खानापूरी करने की कोशिश न करे। इस संबंध में सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि जल्दी ही हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed