{"_id":"5bd35f31bdec22694123ca99","slug":"81540579121-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी लूट कांड में एक पकड़ा गया, 57 बोरी डीएपी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएपी लूट कांड में एक पकड़ा गया, 57 बोरी डीएपी बरामद
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पड़री गांव स्थित काझा फतेहपुर मार्ग पर पड़री नेवादा साधन सहकारी समिति से 75 बोरी डीएपी लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57 बोरी डीएपी बरामद कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि नेवादा साधन सहकारी समिति पड़री नेवादा के गोदाम के दरवाजे का ताला तोड़ कर बदमाश 75 बोरी डीएपी पिकअप पर लादकर फरार हो गए। गुरुवार की रात पुलिस ने चोरी के 57 बोरी डीएपी और पिकअप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष नगपुर पुलिया पर पहुंचे गए और चिरैयाकोट की तरफ से आ रही पिकअप को रोकवाया। पिकअप रुकते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए पिकअप पर सवार एक व्यक्ति भाग निकला जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो पिकअप सेें 57 बोरी डीएपी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचन्द निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर बताया। पुलिस डीएपी लदी पिकअप को थाने लाई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी का चालान कर दिया।