फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पानी निकालने के विवाद में मारपीट दो महिलाएं घायल

पानी निकालने के विवाद में मारपीट दो महिलाएं घायल

Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पानी निकालने के विवाद में मारपीट दो महिलाएं घायल
मधुबन थाना क्षेत्र के बदनपुरा में बरसात का पानी बहाने को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरसात की वजह से सुखिया देवी के दरवाजे के सामने पानी जमा था ,जिसे निकालने के लिए सुखिया नाली बना रही थी। पड़ोस की सीता ने इसका विरोध किया तो दोनों के कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में सीता की लड़की नीतू और सुखिया को गंभीर चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मधुबन में भर्ती कराया गया । एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नीतू ,सीता देवी, बबली, अरविन्द तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर श्यामदेव, जितेंद्र और संदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed