फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कैंडिल मार्च में बोले लोग, रेप के आरोपियों को मिले मौत की सजा

कैंडिल मार्च में बोले लोग, रेप के आरोपियों को मिले मौत की सजा

Thu, 19 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च में बोले लोग, रेप के आरोपियों को मिले मौत की सजा
कोपागंज। बीते दिनों प्रदेश के उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में नाबालिग किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। कठुआ कांड पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जगह-जगह कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया जा रहा है। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार गोयल के नेतृत्व में नगर में कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की गई। साथ ही ऐसे अपराधों के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए।
विज्ञापन

जितेंद्र के नेतृत्व में नगर के ओडियाना बाजार से निकाली मार्च मुख्य मार्गो से होते हुए भातकोल मार्ग पर जाकर समाप्त हुई। जिसमें लोगों ने उन्नाव व जम्मू कश्मीर के कठुआ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या पर विरोध जताया। देश में बढ़ती घटनाओं पर सरकार गंभीर नहीं है। उन्नाव और कठुआ में नाबालिग लड़कियों संग दुष्कर्म आरोपियों को केवल मौत की सजा देने की मांग की। साथ ही सरकार से कड़े कानून बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इसे पारित करने की बात कही। इस दौरान उदय प्रकाश राव, राजकुमार, योगेंद्र, नौशाद, शशि कुमार, गौतम, रामअवतार, हरिंदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed