फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एटीएम धोखाधड़ी मामले में मुक़दमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

एटीएम धोखाधड़ी मामले में मुक़दमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
एटीएम धोखाधड़ी मामले में मुक़दमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
चिरैयाकोट। नगर के खान मोबाइल पॉइंट शॉप से बीते नौ दिसंबर को रुपया निकालने के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर मार्टो से की गई खरीदारी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आरोपी थाना क्षेत्र के जमीन सरौदा निवासी रविंद्र कुमार के एटीएम कार्ड को बीते नौ दिसंबर को उस समय बदले जब वह रुपया निकालने के लिए खान मोबाइल पॉइंट पर गया था। इस दौरान धोखाधड़ी करने वालों ने रविंद्र के एटीएम से 20 दिनों में 1 लाख 99 हजार रुपये की खरीदारी किया। पीड़ित को इसकी जानकारी उस समय हुई जब वह 30 दिसंबर को अपने खाते से रुपये निकलने के लिए नगर के फिनो पेमेंट बैंक की लघु शाखा गया। इस दौरान उसे पता चला कि उसके खाते में महज 400 रुपये शेष बचे है। जब पीड़ित अपनी पास बुक अपडेट कराई तो उसे पता चला कि बीते 20 दिनों में उसके खाते से एक लाख 99 हजार रुपये की खरीदारी की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी मोबाइल पर मैसेज आया लेकिन अनपढ़ होने के कारण वह मैसेज नहीं पढ सका। इस दौरान पीड़ित ने अपने गांव के एक युवक पर रुपया निकालने का आरोप लगाया। युवक उस लघु शाखा पर काम करता है, जहां से रविंद्र रुपया निकाला था। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही लघु शाखा पर मौजूद दुकान पहुंच कर फिनो बैंक के कागजात भी देखे । कागजात फिनो बैंक की लघु शाखा युसुफाबाद चिरैयाकोट के नाम से हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दुकान में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा है । कैमरा छोटा होने के चलते उसमे मात्र एक साप्ताह की ही रिकॉर्डिंग ही देखी जा सकती है, इसके कारण पुलिस को सीसी कैमरे से कोई लाभ नही मिल सका । लेकिन जांच के दौरान पता चला कि एटीएम कार्ड बदलने वाला गिरोह आजमगढ़ और मऊ में मौजूद कई मार्ट से खरीदारी किया है। अब पुलिस मार्ट के साथ लघु शाखा में लगे सीसी टीवी फूटेज को खंघालने में जुटी है। ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed