फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   संदिग्ध स्थिति में कमरे में फर्श पर मृत मिली महिला

संदिग्ध स्थिति में कमरे में फर्श पर मृत मिली महिला

Fri, 20 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में कमरे में फर्श पर मृत मिली महिला
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा बाजार में बुधवार की रात 30 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध हालत में अपने घर में मृत मिली। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पुुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति को हिरासत में ले पूछताछ करने के साथ शव पीएम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान देवरिया जिले के भरवली बाजार निवासी नीतू वर्मा पुत्री भोला वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन

नीतू की करहा बाजार निवासी चंदन वर्मा 45 पुत्र हरिश्चंद वर्मा के साथ हुई थी। चंदन की बाजार में आभूषण की दुकान है। मृतका का एक तीन साल का पुत्र रिंकू वर्मा है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय चंदन व्यापार के सिलसिले में वाराणसी गया हुआ था। घर में उसके माता पिता हरिश्वचंद्र और उसकी पहली पत्नी की बेटी अनु घर पर थी। देर शाम करीब 7 बजे नीतू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी जानकारी अनु को उसके कमरे में जाने पर हुई। अनु ने मृतका के मायके पक्ष के लोगों को फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलने पर भाई संतोष करीब चार घंटे बाद रात 10 बजे करहा पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पीएम के लिए भेजा। नीतू, चंदन की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी की मौत भी करीब 9 साल पहले संदिग्ध स्थिति में हुई थी। पहली पत्नी से 15 वर्षीय बेटी अनु है।
विज्ञापन

उधर मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति चंदन और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ आलोक जायसवाल का कहना है कि मृतका की मौत के संदर्भ में मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वलीदपुर। करहा बाजार में घर में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत करीब 7 बजे ही हो चुकी थी। लेकिन घर के लोगों ने इसकी भनक किसी को नहीं होने नहीं दी। इसकी जानकारी लोगों को घटना के करीब चार घंटे बाद उस समय हुई जब मृतका का भाई संतोष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed