फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   युवक पर हमला करने के आरोप में 6 पर मामला दर्ज

युवक पर हमला करने के आरोप में 6 पर मामला दर्ज

Fri, 20 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
युवक पर हमला करने के आरोप में 6 पर मामला दर्ज
कोपागंज। थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज में किशोर से मारपीट कर उसे घायल करने वाले छह लोगों के विरुद्ध पीड़िता के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार क्षेत्र के भदसामानोपुर गांव निवासी आयुष राय (17) पुत्र राजेश राय बुधवार की शाम चेरारामका पूरा स्थित बापू इंटर कालेज की फील्ड में हॉकी खेलने गया था। उसी दरम्यान पहले से घात लगा कर बैठे कुछ युवकों ने हॉकी और रॉड से उसके ऊपर हमला कर दिया और मारने पीटने लगे। किशोर को पीटता देख आस पास के लोग दौड़े तो सभी आरोपी फरार हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कोपागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार को घायल किशोर के पिता राजेश ने थाना में सहरोज निवासी बादल राय, अखंड राय, विशाल राय, भांवरकोल निवासी अवनीश सिंह, बृजेश सिंह और काछीकला निवासी दिव्यांशु राय के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने बलवा सहित प्राण घातक हमले का नामजद मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed