फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा

दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा

Sat, 14 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बरहिया गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। एक गांव की दो बच्चों की मां ने मुहम्मदपुर बरहिया गांव निवासी कृष्णानंद पांडेय पुत्र जयप्रताप पांडेय पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर एक साल तक दुराचार किया और बाद में शादी से मुकर गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो महिला ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी। पीड़िता का डाक्टरी मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed