{"_id":"5a623c374f1c1b6b268b56e3","slug":"71516387383-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की सात बोलेरो वाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की सात बोलेरो वाहन बरामद
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ पर गुरुवार की रात में कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार की रात अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी के सात बोलेरो बरामद किया। वाहन चोर गिरोह का सरगना इस दौरान चकमा देकर फरार हो गया। बरामद वाहनों में दो वाहन ऐसे हैं जिनकी चोरी का मुकदमा फूलपुर, वाराणसी में दर्ज है। पकड़े गए चोरों में दोनों गाजीपुर जिले के बरेसर और जहूराबाद थाना क्षेत्र के हैं।
पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने शुक्रवार को एसपी आफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी के वाहन के साथ पकड़ा था। उससे पूछ ताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि वाहन चोरों का एक गिरोह सक्रिय है जो अन्य जनपदों से चोरी के लग्जरी वाहन चुराकर फर्जी कागजात तैयार कराकर बेंच देता था। इसके मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया था। गुरुवार की रात में शहर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र और स्वाट टीम प्रथम प्रभारी आनंद सिंह ने सिपाहियों के साथ बलिया मोड़ पर चेकिंग करने के दौरान एक बोलेरो में सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ किया तो दो युवकों भगाने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस ने सतर्कता के साथ दोनों को पकड़ लिया। जबकि एक स्कार्पियो में सवार अन्य युवक भाग निकला। पकड़े गए युवकों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ये अतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह हैं और अन्य जनपदों से वाहन चोरी कर उन्हें पूर्वांचल के कई जिलों में बेंच देते हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से छह बोलेरो और एक पिकअप बोलेरो बरामद किया। एसपी ने बताया कि दो वाहन चोर गिरफ्तार हुए तथा गिरोह के सरगना स्कार्पियो वाहन से भाग निकला। चोरी के ये वाहन दूसरे राज्यों एवं जनपदों से चुरा कर लाए गए थे तथा इन्हें पूर्वांचल के जनपदों में बेंचने की तैयारी थी। बरामद वाहनों में से दो वाहनों की चोरी की प्राथमिकी फूलपुर जनपद वाराणसी में चोरी का अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार वाहन चोरों में अरशद अंसारी पुत्र लतीफ , मुस्तफाबाद जहूराबाद गाजीपुर तथा अली नकी उर्फ घशेटू उर्फ मंत्री पुत्र इन्दारू हुसैन ग्राम जहूराबाद थाना बरेसर जनपद गाजीपुर हैं।