कोपागंज। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध शराब से हुई लोगों के मौत के बाद भी स्थानीय प्रशासन नहीं चेत रहा है। पुलिस प्रशासन की छापेमारी के बाद भी ईटभट्ठों के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के जयरामगढ़, कनियारीपुर, फ़िरोजपुर, भेलाबांध, मुँगमास लिलारी भरौली, इटौराडोरीपुर, तड़ियांव, फतेहपुर ताल नरजा सहित विभिन्न गांवो में शराब कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।इसके चलते प्रमुख मार्गो नशेड़ियों केउत्पात से लोगों का चलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। लोगों का कहना है कि अवैध शराब का कारोबार पुलिस तथा विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से फल फूल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।