फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर घायल

बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर घायल

Sun, 27 Jan 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर घायल
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के सूरजपुरा सिद्धा अहिलासपुर मार्ग पर शनिवार को बेकाबू टैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायल किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सिद्धा अहिलासपुर निवासी अभिषेक (12) पुत्र बीरन अपने स्कूल से गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह से पैदल ही वापस घर जा रहा था। वह ज्यों ही सिद्धा अहिलास मार्ग पर पहुंचा कि अनियंत्रित टैक्टर के चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed