फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

Sat, 20 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी
मऊ। लोग दशहरा और विजय दशमी के त्योहार का जश्न मना रहे थे। और चोर लोगों के घरों को निशाना बना रहे थे। कोपागंज थाना क्षेत्र के महुवार गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता राजभर और उनके पड़ोसी सुभाष राजभर के घर से चोर 23 हजार रुपये सहित दो लाख के आभूषण चुरा ले गए। जबकि चिरैयाकोट कस्बे के मोलनागंज मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर से गुरुवार की रात चोर दस हजार रुपयों सहित एक लाख के गहने चुरा ले गए। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 6 मोलनागंज निवासी आतिशबाज शशिकांत आतिशबाज पुत्र सागर के घर में गुरुवार की रात लगभग 3 बजे मेन दरवाजे के पास बनी गली से चोर आंगन में घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने एक बंद कमरे का ताला तोड़ कर आलमारी में रखे 10 हजार रुपये नगद और चार थान सोने और दो थान चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घर से सो रही महिलाओं ने आहट पाकर शोर मचाया। शोर सुनकर गृह स्वामी का छोटा भाई रविशंकर (35) और चाचा पप्पू (50) पड़ोस के कुछ लोगों को साथ लेकर चोरों का पीछा किया लेकिन अंधेरे का लाभ उठाते हुए चोर भागने में सफल हो गए। रात में ही पुलिस आई और मौका देख कर चली गई। सुबह शशिकांत ने थाने पहुँच कर तहरीर दी। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंदारा संवाददाता के अनुसार महुआर बसगितिया गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता राजभर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गीता राजभर के परिवार के लोग अपने कमरो में सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर मकान के पीछे से शौचालय के सहारे छत पर जाकर अंदर घुस गए। चोरों ने बगल के एक कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे बक्से उठा ले गए। रात करीब दो बजे बक्सा केे तोड़ कर फेक दिया। दो बजे रात को जब महिला की नींद खुली तो वह कमरे से बाहर निकली तो देखा बगल के कमरे का ताला टूटा है। कमरे में रखा बक्से गायब हैं। चोरों ने बक्सों को तोड़ कर घर से सौ मीटर की दूरी पर धान की खेत में फेंक दिया। चोर बक्सों से सारा सामान चोर चुरा ले गए थे। गीता राजभर ने बताया कि चोर 13 हजार रुपये नकदी, सोने की दो अंगूठी, एक हार, चांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


का एक जोड़ी पहुंची, दो जोड़ी कान के झुमके, एक मांगटीका और कीमती कपड़े चुरा ले गए हैं। चोरों ने गीता के पड़ोसी सुभाष राजभर के घर से दस हजार रुपये नगद, सोने के दो थान गहने तथा चांदी के दो थान आभूषण तथा एक एंड्रायड मोबाइल चुरा ले गए। सुभाष के लड़के की तबियत खराब थी वह रात 2 बजे बाथरूम जाने के लिए गया तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है। उसने घर वालों को बताया तो घर वाले शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गीता राजभर का भी परिवार जाग गया। तब गीता के परिवार वालों को भी चोरी की जानकारी हुई। दोनों गृह स्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत सीओ अनिल कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed