फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गोरखपुर एसटीएफ के हत्थ चढ़ें आरोपियों में विशाल रहा है छात्र संघ का नेता

गोरखपुर एसटीएफ के हत्थ चढ़ें आरोपियों में विशाल रहा है छात्र संघ का नेता

Wed, 25 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर एसटीएफ के हत्थ चढ़ें आरोपियों में विशाल रहा है छात्र संघ का नेता
नौकरी दिलाने का झांसा देने के मामले में गोरखपुर एसटीएफ के हत्थे चढ़े मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के निवसी दो दलित युवकों में विशाल कुमार नगर के प्रतिष्ठीत कालेज डीसीएसके से वर्ष 2016-17 में महामंत्री रह चुका है। इसके बाद से विशाल कुमार नेतागिरी करना जारी रखा था। इसीक्रम में पकड़ा गया दयानिधि नौकरी करने के नाम पर बाहर रहता था।
विज्ञापन

एसटीफ गोरखपुर ने हलधरपुर थाने के जगदीपुर गांव निवासी विशाल कुमार पुत्र छट्ठू प्रसाद को तथा इसहाकपुर मुस्तफाबाद निवासी दयानिधि पुत्र रामअवध को दबोचा। आरोप है कि दोनों सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से वसूली किए थे। इसबीच शिकायत मिलने पर एसटीएफ गोरखपुर ने दोनों को दबोचा। इसहाकपुर मुस्तफाबाद गांव निवासी दयानिधि के पिता खेती बारी करते है। तीन भाईयों में बड़ा दयानिधि नौकरी करने के नाम पर बाहर ही रहता था। घर पर उसकी माता पिता के साथ दो छोटे भाई है। इसीक्रम में विशाल कुमार अपने माता पिता की इकलौती संतान है। गांव के लोगों की मानें तो विशाल शुरू से ही बहुत महत्वाकांक्षी रहा। इसके चलते वह वर्ष 2016-17 में डीसीएसके महाविद्यालय से छात्रसंघ के लिए महामंत्री चुना गया। विशाल के सिर से नेतागिरी का भूत नहीं उतरा था। इसके चलते वह इधर उधर घुमता था। दोनों के पकड़े जाने पर एएसपी एसके श्रीवास्तव से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी हासिल की गई। इस दौरान एएसपी ने बताया कि दोनों के विरूद्घ स्थानीय थाने में कोई रिपोर्ट आदि नहीं दर्ज है। नाही इससे पूर्व उनके बारे में कोई शिकायत मिली थी। दोनों युवकों के पकड़े जाने की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग अवाक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed