फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया नगदी सहित सामान

नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया नगदी सहित सामान

Sat, 19 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया नगदी सहित सामान
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआगोदाम गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में गुरुवार की रात चोरों ने पीछे के हिस्से में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 15 हजार नगदी के साथ कीमती सामान आदि चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित राम किशोर पांडेय का मकान सरायलखंसी थाने के बढुआ गोदाम गांव में काफी किनारे मौजूद है। कच्चा मकान होने के कारण चोरों ने गुरुवार की रात पीछे की दीवार में नकब लगाया। इस दौरान अंदर रखे 15 हजार रुपये नगदी के साथ करीब 70 हजार रुपये मूल्य का आभूषण कीमती सामान चुरा ले गए। सुबह जगने पर घटना की जानकारी राम किशोर पांडेय के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को हुई। खोजबीन करने पर टुटे बक्से और अटैची गांव से पांच सौ मीटर दूर वनसत्ती मां के बागीचे में बिखरे हुए पड़े थे रामकिशोर राम ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। बताया कि गर्मी होने के कारण रात के समय परिवार की महिलाएं बगल के कमरे में तथा पुरुष बाहर सोए थे। इस दौरान चोरों ने इसका फायदा उठाया। साथ ही घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर वापस लौट गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed