फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जमीनी विवाद को लेकर की दो पक्षों ने की हवाई फायरिंग

जमीनी विवाद को लेकर की दो पक्षों ने की हवाई फायरिंग

Sun, 16 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर की दो पक्षों ने की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव के लोहार पुरवा में शनिवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने हवाई फायरिंग की। रात में अचानक हवाई फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव के लोहार पुरवा निवासी प्रेम सिंह पुत्र स्व. राम मूरत सिंह और गांव के बृजनंदन सिंह पुत्र खिलाड़ी सिंह में भूमि विवाद को लेकर पुरानी रजिंश चल रही है। इस विवाद में दोनों पक्षों में शनिवार की रात 9 बजे कहासुनी हो गई, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। रात में अचानक गोलियों के चलते गांव में हड़कंप की स्थिति बनी रही। रविवार की सुबह दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि फायरिंग होने की सूचना पर गांव में पहुंचे थे लेकिन दोनों पक्ष फरार हो गए थे। सुबह थाने पर पहुंचकर दोनों पक्षों ने फायरिंग किए जाने के संबंध में तहरीर दी है। कौन फायरिंग किया है इसकी जांच कार्रवाई की जाएगी। उधर प्रभारी सीओ घोसी श्वेता आशुतोष ओझा ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
एक माह पहले भी हुआ था विवाद
कुसुम्हा। बृजनंदन सिंह और प्रेम सिंह में विवाद को लेकर दोनों पक्ष पहले भी भिड़ चुके हैं। एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला किया था। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed