फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 18 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जासोपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शनिवार को वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जासोपुर गांव निवासी कालिका प्रसाद (65) शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान देवलास मेले की तरफ से मुहम्मदाबाद गोहना को जा रहे अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी केंद्र भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। रविवार की दोपहर में इलाज के दौरान कालिका प्रसाद की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भतीजे इंद्रासन यादव की तहरीर पर अज्ञात दो पहिया वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed