फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नाराज जवान ने हाइवे पर लगाया जाम

नाराज जवान ने हाइवे पर लगाया जाम

Thu, 28 Feb 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
नाराज जवान ने हाइवे पर लगाया जाम
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा तिराहे के पास बुधवार की दोपहर में गाजीपुर जिले के निवासी सीआपीएफ जवान की कार एक मुकामी युवक की बाइक से टकरा गई। विवाद में फौजी ने युवक को पीट दिया। इससे नाराज युवक के कई साथियों ने फौजी के साथ मारपीट की। जबकि मौके पर पहुंचे एक सिपाही और होमगार्ड भी फौजी से उलझ गए और मारपीट की। जानकारी होते ही काफी संख्या में युवक मौके पर जुट गए और फौजी के समर्थन में हाइवे जाम कर नारे बाजी करने लगे। जाम दो से शाम चार बजे तक लगा रहा। बाद में तहसीलदार के समझाने बुझाने और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद थाना भड़ेसर के उपाध्यायपुर निवासी मणीपुर इम्फाल में सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात सुनील कुमार उपाध्याय एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आए हैं। बुधवार को शिक्षिका पत्नी का इलाज कराने वह शारदा नारायण अस्पताल में आए। अस्पताल से निकलकर वह कार से सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा मोड़ के पास पहुँचे कि इसी दौरान कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इससे नाराज बाइक सवार जवान व उसकी पत्नी को पुलिस के सामने ही मारने पीटने लगा। जवान ने भी उसे पीट दिया तो युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसी बीच एक सिपाही होमगार्ड के साथ वहां गया और उसने और होमगार्ड भी फौजी से उलझ गए और हाथापाई की। हालांकि फौजी ने होमगार्ड को दो चार हाथ जड़ दिए। सादे वेश में रहे फौजी ने अपना परिचया दिया तो वहाँ पर मौजूद लोग जवान को बचाने पहुँच गए और फौजी के समर्थन में नोरबाजी करने लगे और जवान और उसकी बीबी को लेकर हाइवे जाम कर दिया। यह देख सिपाही और होमगार्ड वहां से भाग गए। जाम लगने से दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुँचे प्रभारी कोतवाल अजीत यादव और एसओ सरायलखंसी प्रदीप मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। जवान एसपी को मौके पर बुलाने पर अड़ा रहा। दो घंटे बाद तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर हाइवे से जाम समाप्त हुआ। फौजी ने सिपाही होमगार्ड सहित मारपीट करने वालों के विरुद्ध तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed